एस एस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव मे हुआ भव्य कार्यक्रम
गाजीपुर बिरनो- जंगीपुर नेवादा स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया यह समारोह विद्यालय के 10 वर्ष पूर्ण होने पर रखा गया था जिसका नाम।, दस कदम उन्नति , के द्वारा धूमधाम से वार्षिक उत्सव मनाया गया ।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आनंद मिश्रा प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज गाजीपुर ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया ।

इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने राजस्थानी ,आरती ,मराठी ,शिव तांडव ,कृष्ण लीला जैसी अति सुंदर कार्यक्रम कर मौजूद लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम में विद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अमित यादव और आर्यन कुशवाहा को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
वही उत्तम सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के लिए राजन गुप्ता, गीतांजलि राय को भी सम्मानित किया गया इस समारोह में पूर्ण वर्ष की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति भी प्रदान किया गया मुख्य अतिथि और मौजूद सम्मानित अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाचार्य शशींद्र शर्मा ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राम प्रसाद गुप्ता ने अभिभावक, अतिथि और मुख्य अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया किया इस मौके पर मुख्य रूप से सहप्रबंधक शैलेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता ,ममता गुप्ता ,छात्र नेता व समाजसेवी विवेकानंद पांडेय ,अमित सिंह ,अभिमन्यु सिंह ,जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव के साथ ही अभिभावक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


