आईसीएआई की गौतम नगर शाखा द्वारा टॉक ऑन बजट सेमिनार का हुआ आयोजन

आईसीएआई की गौतम नगर शाखा द्वारा टॉक ऑन बजट सेमिनार का हुआ आयोजन

नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की गौतमबुद्धनगर शाखा ने आज बजट पर एक सेमिनार 'टॉक ऑन बजट' का आयोजन किया इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण विषियो पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय परिषद और क्षेत्रीय परिषद के सदस्य भी मौजूद रहे। सीए अनुज गोयल, सीए ज्ञान चंद मिश्रा केंद्रीय परिषद के सदसयगण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के  मुख्य वक्ता सीए गिरीश आहूजा जी,सीए अविनाश गुप्ता, सीए मनोज गोयल, सीए नव्या मल्होत्रा उपस्थित रहे। यह जानकारी आईसीएआई की गौतमबुद्धनगर शाखा के चेयरमैन सीए दिलीप कुमार सिंह ने दी।

इस  कार्यक्रम में  गौतम बुध नगर की शाखा के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार सिंह, सीए श्वेता अग्रवाल उपाध्यक्ष, सीए सतीश तोमर, शाखा सचिव, सीए गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष और सीए विमल कुमार, सीकासा अध्यक्ष, सीए मयंक गर्ग, सीए पवन चौहान, सीए अलोक मिश्रा जी सीऐ के सी गुप्ता जी कार्येपालिका सदस्य और कई वरिष्ठ सदस्यगण श्रीमती मीरा किशोर ब्रांच प्रमुख और भी कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे! 200 से अधिक सीए ने इस सम्मेलन में भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।