जांच टीम के सामने ही शिकायत कर्ताओं ने महिला ग्राम प्रधान सहित दो को पीटा, मुकदमा दर्ज़
बिरनो। विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आई टीम के सामने ही महिला प्रधान, सहित दो अन्य को शिकायत कर्ताओं ने सुनियोजित ढंग से हमला कर दिया । पीड़ित महिला ग्राम प्रधान की तहरीर पर बिरनो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।
बिरनो थाना क्षेत्र के गांव जरगो में ग्राम प्रधान रंजू देवी के द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों को लेकर ग्रामीण दीनदयाल कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, और लक्ष्मण यादव के द्वारा शिकायत किया गया था जिसपर जांच करने पहुंचें पशु जिला चिकित्सा अधिकारी मनोज अवस्थी के जांच के बिच ही शिकायत कर्ताओं ने साजिश के तहत जांच को प्रभावित करने की नियत से तू तू मैं मैं पर उतर आए ओर देखते ही देखते महीला ग्राम प्रधान रंजू देवी उनके पति रामाश्रय गुप्ता और गांव की ही एक अन्य महीला को मारपीट कर घायल कर दिए। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सैंकड़ो की संख्या में एक जुट होकर थाने पर पहुंचकर कार्यवाही की मांग करने लगे। इस संबंध में जांच कमेटी में पहुंचें जिला पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज अवस्थी ने बताया कि जांच रिपोर्ट करने के लिए मौके पर पहुंच कर ज्यों ही नाली खडंजा, सौचलय के कार्यों की जांच की जा रही थी तभी शिकायत कर्ताओं के द्वारा बिच बिच में दखल अपने किया जानें लगा जिसपर यह घटना हो गया।
। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर प्राप्त हुआ है मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।


