सामाजिक न्याय के महानायक थे कर्पूरी ठाकुर - विधायक वीरेंद्र यादव

सामाजिक न्याय के महानायक थे कर्पूरी ठाकुर - विधायक वीरेंद्र यादव

 गाजीपुर  सरजू पांडे पार्क में सामाजिक न्याय के महानायक जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 99 वी जयंती समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर के आयोजन पर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें गाजीपुर के नई समाज के सभी नेता वह समाजवादी पार्टी व लोकदल के नेता शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नारायण कुशवाहा पूर्व विधायक ने किया और इस कार्यक्रम में जंगीपुर के लोकप्रिय विधायक डॉ वीरेंद्र यादव रहे ।इस कार्यक्रम में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन चरित्र और विचारों पर विचार रखा गया। डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने देश में सबसे पहले ओबीसी को आरक्षण देश में सबसे पहले ओबीसी को आरक्षण देने का काम किया था तब वह सामाजिक न्याय के महानायक हो गए उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार में सबसे पहले आरक्षण जननायक कर्पूरी ठाकुर ने दिया आज के परिवेश में देश में सबसे पहले बिहार में जाति जनगणना शुरू है हमारी मांग है कि उत्तर प्रदेश में उसी तर्ज पर जाति जनगणना शुरू हो। वही जय किशन साहू ने कहा कि देश के दबे कुचले शोषित वंचित और सामाजिक को व्यवस्था को परिवर्तन करने में अग्रिम भूमिका निभाने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर थे और गाजीपुर जनपद के पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर आजादी से लेकर इमरजेंसी हमेशा लड़ाई लड़ने का काम किया चाहे महात्मा गांधी के चंपारण आंदोलन या जयप्रकाश नारायण के द्वारा इमरजेंसी आंदोलन में भाग लेना चाहे। डा लोहिया व चौधरी चरण सिंह आचार्य नरेंद्र देव के विचारों को लेकर आगे बढ़ाने का काम हमेशा जननायक कर्पूरी ठाकुर करते थे। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामधारी यादव जननायक कर्पूरी ठाकुर पर विचार व्यक्त किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन यादव व पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ ननकू यादव , गोपाल यादव , लोक दल के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव और समाज के प्रमुख नेता गण विचार व्यक्त के इसमें गोपाल नंद एमके शर्मा , झारखंडी ठाकुर , एमसीए के जिलाध्यक्ष बृजराज ठाकुर , पूर्व जिला अध्यक्ष नाई समाज गोपाल ठाकुर , गुलाब ठाकुर , नारद ठाकुर , श्रीनिवास , ओमकार ठाकुर , हनुमान ठाकुर ,चंद्रशेखर ठाकुर , इश्तियाक , सुरेंद्र ठाकुर , नाई समाज के जिला अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा , प्रमोद शर्मा जी राम जी शर्मा जी त्रिवेणी शर्मा , कन्हैया विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी निजामुद्दीन खान साहब ,जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी कमलेश यादव, प्रदेश सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी दीपक उपाध्याय पीजी कॉलेज छात्र नेता उपाध्यक्ष नीरज यादव आदि लोग मौजूद रहे और कार्यालय का संचालन समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया