गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पांडेय ने किया नामांकन
गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के 28 अगस्त को होने वाले आम चुनाव के नामांकन दाखिला में कुल आठ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र चुनाव समिति को सौंपा। दाखिल किए गये नामांकन पत्रों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में विनोद कुमार पाण्डेय व सूर्यवीर सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक कुमार सिंह, शिव प्रताप तिवारी भोलू तथा शिवेश कुमार पाण्डेय पंकज ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महामंत्री पद के लिए देवव्रत विश्वकर्मा सोनू और पवन कुमार श्रीवास्तव ने अपना नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर इंद्रासन यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया।



