संपर्क भारती ने सोनीपत में सनातनी प्रोफेशनल्स कॉन्क्लेव के माध्यम से सामाजिक विकास के कार्यक्रमों को दी नई दिशा
संपर्क भारती जो कि विदेशों में रहने वाले सनातनी व्यावसायिकों का एक वैश्विक संगठन है, ने हरियाणा के गुरुग्राम के बाद सोनीपत में पहली बार सनातनी प्रोफेशनल्स कॉन्क्लेव (SPC) का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह कॉन्क्लेव संपर्कभारती के निरंतर कार्यों का एक महत्वपूर्ण मिशन है जिसका उद्देश्य भारतीय समुदाय को सशक्त बनाना और अगली पीढ़ी के युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करना है।
"स्टार्टअप और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME)" थीम के साथ, यह सम्मेलन सोनीपत जैसे मैन्युफैक्चरिंग हब वाले शहर में आयोजित किया गया। सोनीपत अपनी फैक्ट्री, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और हस्तशिल्प के व्यवसाय के लिए जाना जाता है। इस आयोजन ने उद्योग क्षेत्र के कई दिग्गजों, विशेषज्ञों और पेशेवरों को एक मंच पर लाया, जहां उन्होंने स्टार्टअप, छोटे उद्योग और भविष्य में युवा कैसे खुद का व्यवसाय कर अपने साथ दूसरों को भी रोजगार के अवसर दे सकते हैं, इसपर नवीनतम प्रवृत्तियों, चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की। मुख्य भाषणों के दौरान, उद्योग विशेषज्ञों ने इन क्षेत्रों में नवाचारों की आर्थिक भूमिका और उनके राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर रोजगार सृजन कैसे हो इसके संभावित प्रभाव पर जोर दिया।
इस आयोजन के साथ ही एक महत्वाकांक्षी पहल, भारत नॉलेज सेंटर (BKC)की शुरुआत सोनीपत में की गई। भारत नॉलेज सेंटर उद्देश्य युवाओं के लिए करियर अवसरों में क्रांति लाना और उन्हें मूल्यवान संसाधनों और उद्योग अंतर्दृष्टियों से परिचित कराना है। यह पहल करियर, सामाजिक और उद्यमिता कार्यक्रमों के माध्यम से सामुदायिक समर्थन प्रदान करने पर केंद्रित है।
इस कार्यक्रम की चीफ गेस्ट प्रोफेसर डॉ. अर्चना मिश्रा (डॉ. आंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की वाइस-चान्सेलर) थीं। डॉ अर्चना की उपस्थिति ने इस सम्मलेन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। उन्होंने स्टार्टअप और लघु उद्योग को लेकर भविष्य में कितने अवसर हैं इसपर जोर दिया।
अन्य माननीय अतिथियों में पद्मश्री कंवल सिंह चौहान, बीजेपी नेता बाबा बालक नाथ, हरियाणा के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, जाने-माने लेखक अक्षत गुप्ता, डॉक्टर अजय सिंह यादव, राकेश अग्रवाल (ऋषिहुड यूनिवर्सिटी के संस्थापक), समाज सुधारक आचार्य डॉक्टर लोकेश मुनि , दिल्ली पुलिस कांस्टेबल अमित लाठ, इ-साइकिलिंग के संस्थापक विकास यादव भी कार्यक्रम में शामिल थे। इन प्रमुख व्यक्तियों ने अपने गहन विचारों और ज्ञान से आयोजन को समृद्ध किया।
संपर्कभारती के संस्थापक डॉ. कर्नल तेज टिकू, ने सम्मेलन की सफलता और भारत नॉलेज सेंटर (BKC)की


