हर दिल में राम बसे इसी विचारधारा के साथ हमें अपने राष्ट्र को आगे बढ़ाना चाहिए - विकास जैन
नोएडा।PNI News। नोएडा स्टेडियम में सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की पूरी टीम को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया। रामलीला का शुभारंभ सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन से किया गया और उसके बाद सांसद प्रतिनिधि संजय बाली द्वारा पूरी टीम का स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से 2 वर्षों से रामलीला का मंचन नहीं किया जा रहा था लेकिन इस साल भगवान श्री राम की कृपा शहरवासियों को रामलीला मंचन देखने का अवसर मिला है। कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर जिस प्रकार रामलीला समिति ने आयोजन किया है, बहुत ही काबिले तारीफ है। अपने वक्तव्य में कहा कि मन मन में राम बसे, कण-कण में राम बसे, हर दिल में राम बसे इसी विचारधारा के साथ हमें अपने राष्ट्र को आगे बढ़ाना चाहिए और रामलीला द्वारा इसी बात को आगे बढ़ाया जाता है।
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल टीम के प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश महामंत्री प्रवीण गर्ग, उद्योग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता, सचिव निखिल अग्रवाल, पीयूष त्रिपाठी एवं विनीत पवार आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए।


