लाखों से खर्च पर बना भवरहा में सामुदायिक शौचालय पर लटक रहा ताला,
गाज़ीपुर । मरदह ब्लाक अंतर्गत भवरहा गांव में सरकार द्वारा स्वछता मिशन के तहत ग्राम सभा में बनाया गए सामुदायिक शौचालय केवल शोपीस ही बनकर रह गया हैं। भवरहा ग्राम सभा में स्वछता मिशन के तहत लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए सामुदायिक शौचालयों में ताले लटके वही कई आधे अधूरे बने हुए है। पानी टंकी की समुचित व्यवस्था नहीं है । सरकार के इन महत्वाकांक्षी योजनाओं का केवल बंदरबांट ही किया गया।सरकार द्वारा स्वच्छता मिशन के तहत हर ग्राम सभा में बनाए गए सामुदायिक शौचालय केवल शोपीस ही बनकर रह गए हैं। हर ग्राम सभा में स्वच्छता मिशन के तहत लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए सामुदायिक शौचालयों में ताले लटके वही कई आधे अधूरे बने हुए है। पानी टंकी की समुचित व्यवस्था नहीं है। सरकार के इन महत्वाकांक्षी योजनाओं का केवल बंदरबांट ही किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया की सामुदायिक शौचालय पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है।जब की भवरहा ग्राम पंचायत की कुल जनसंख्या लगभग चार हजार है वहां के महिलाओं और पुरुषों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है जहां स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है


