बॉथरूम में नहाते समय उतरा करंट बालक झुलसा, पड़ोसियों पर आरोप
गाज़ीपुर जमानिया कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद गांव में शुक्रवार को बाथरूम में नहाते समय बालक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, बच्चे की मां ने पड़ोसियों पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सैदाबाद गांव की परमशीला देवी ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि माता-पिता के बनवाए गए मकान में वह परिवार के साथ रहती है। पारिवारिक बंटवारा भी हो चुका है। आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने बाथरूम में बिजली का तार फैला कर करंट प्रवाहित कर दिया था। पुत्र कमलेश (12) बाथरूम में नहाने गया तो वह करंट की चपेट आकर झुलस गया। आस-पास के लोगों की मदद से वह बालक को अस्पताल ले गई। प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि परमशीला देवी की तहरीर पर एक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।


