संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,परिजनों ने जताया हत्या की आशंका
गाजीपुर बिरनो-थाना क्षेत्र बिरनो के अंतर्गत ग्राम मधुबन में शनिवार की रात्रि में मऊ हरदासपुर निवासी अमित पुत्र राम केवल 35 वर्ष की संदिग्ध अवस्था मे मृत्यु हो गई परिजनों ने बिरनो थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका व्यक्त की

मिली जानकारी के अनुसार अमित राम पुत्र रामकेवल राम जो मऊ जिले के ग्राम हरदास पुर पोस्ट डुमरांव थाना सरायलखंसी का रहने वाला था जो अपने मित्र मनोज राजभर पुत्र जंगली राजभर निवासी बधूपुर थाना बिरनो के साथ अमित शर्मा पुत्र केशव शर्मा निवासी मधुबन थाना बिरनो के यहाँ शनिवार को पहुँचा था रात्रि में भोजन करने के उपरांत सभी सो गए सुबह होने पर

अमित अपने बिस्तर पर संदिग्ध अवस्था मे अचेत पड़ा था मृतक के मित्र मनोज राजभर ने इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई तत्पचात उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया परिजनों द्वारा शव को बिरनो थाने तिराहा पर लाकर घंटो चक्का जाम कर दिया पुलिस और परिजनों के बीच चली घंटो पंचायत के बाद शव को सड़क से हटाकर अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर के पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के भाई धर्मेंद्र कुमार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही का भरोसा दिया गया। मौके पर सीओ कासिमाबाद ने कहा की फॉरेंसिक टिम की मदद ली जा रही है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


