जिसे मैंने हराया उन्हें भाजपा ने इंद्रलोक का मालिक बना दिया - सांसद अफजाल अंसारी
गाज़ीपुर - विधान सभा जंगीपुर के कहोतरी चट्टी पर रविवार की देर शाम 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने मौजूद सभी बूथ अध्यक्षों का उपस्थिति दर्ज करने पर आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि आज राजनीति का ऐसा दौर चल रहा है जिसमें बदले की मानसिकता से कार्यवाही की जा रही है जो जनमत में फेल है वह शासन के औजारों का प्रयोग करके विपक्ष को डराना चाहते हैं। भगवान राम के नाम पर व्यापार कर रहे हैं आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं युवाओं के भविष्य को बेकार कर रहे हैं सत्ता में बैठे हुए लोग इतने मदमस्त हो गए हैं कि खुद को भगवान समझने लगे हैं।
अगर हम जनमत को लेकर सड़क पर उतरकर लड़ेंगे तो यह जालिम गोलियों से भून देंगे इनसे हमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा लिखे गए संविधान से लड़ना है मेरे ऊपर फर्जी मुकदमे लादकर जेल भेजा गया उसी फर्जी मुकदमा के तहत मेरी संसद से सदस्यताएं रद्द कर दी गई लेकिन फिर से वही विश्वास बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान से और आपके आशीर्वाद से मैं लड़ाई को लड़ा और इतिहास के पन्ने में अपना नाम दर्ज कराते हुए पुनः गाजीपुर की संसदीय कार्य पर स्थापित हुआ यह विपक्ष का फेलियर है उन्हें घमंड है कि शासन के औजार का प्रयोग करके हमें झुका लेंगे तो बस इतना ही कहूंगा हम खानदानी है जिस रास्ते पर चल पड़े हैं झुकेंगे नहीं बल्कि अगर जुल्म करोगे तो तुम्हारे पंजे को मड़ोंरने का ताकत रखते हैं आपके सहयोग से मैंने जिसे सवा लाख वोट से हराया था वह आज इंद्रलोक के मालिक बने हुए हैं जिन्हें जनता ने नकारा उन्हें शासन में बैठे बादशाह ने इंद्रलोक का मालिक बनाया और हम जनता का वोट पाकर सदन में पहुंचे तो मुझे जेल भेजते हैं और जो मुझसे हार गए उन्हें इंद्रलोक भेजते हैं। यह लोग युवाओं के भविष्य के साथ भी गजब का मजाक करते हैं नौ भर्तियां निकाली जा चुकी है लेकिन एक भी भर्तियों में एक भी युवा को नौकरी नहीं मिली हमेशा पेपर आउट हो जाता है यह सरकार का फेलियर है उन्हें स्वीकार कर लेना चाहिए कि हम एग्जाम नहीं दिला सकते हम पेपर नहीं दिला सकते हम नौकरी नहीं दिला सकते इन्हें अपने कुर्सी को छोड़ देना चाहिए पुलिस भर्ती में एक युवा बेरोजगार ₹500 का फार्म भरता है और ऐसे में 60 लाख बेरोजगार युवाओं ने ₹500 का फॉर्म भर आप सोच सकते हैं इस देश को किस स्तर तक लूटा जा रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास एक कैप्सूल है उस कैप्सूल का नाम है संतोषा माईक्सिन जिसे उन बेरोजगार युवाओं को देकर यह बताया गया कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा दोबारा से कराई जाएगी। भ्रष्टाचार पर चुटकी लेते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना चाहते थे उन्होंने अभी हाल ही में राज्यसभा के चुनाव में करोड़ों रुपए देकर विधायकों को खरीद लिया और चुनाव संपन्न हुआ जो पुलिस वाला पुर्व की सरकार में ट्रक वालों से ₹100 लेकर चलता बनता था आज उसी थाने का होमगार्ड₹500 देखते ही भड़क जाता है भ्रष्टाचार कितना ग्रोथ कर गया आप समझ सकते हैं हमारे परिवार का इतिहास रहा है देश के लिए हमने कुर्बानियां दी है तो हमें कुर्बानियां देने की आदत पड़ी है हम जनता की सेवा करेंगे जनता के लिए जिएंगे जनता के लिए मरेंगे लेकिन इन कुंठित मानसिकता से शासन करने वालों के पास जाकर हम घुटने नहीं टेकेंगे।

वही इस मौके पर क्षेत्र के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा का चुनाव एकमात्र चुनाव नहीं यह देश का भविष्य एक बार फिर से लुटेरों से बचने का चुनाव है अगर 2024 लोकसभा में गलती से भाजपा का विजय होगा तो फिर दोबारा चुनाव नहीं होगा यह शासक के रूप में कार्य करेंगे बेरोजगार किसान गरीब दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक को एक नई नीति नए कानून के तहत पीछे-पीछे चलाने का काम करेंगे अपने आदेश से आपको झुकाने का काम करेंगे वक्त है रक्त में उबाल लाओ जिस तरह से आपने जंगीपुर में हमारे पिता और माता जी का सम्मान किया मुझे आपने दो बार विधानसभा में भेजने का काम किया आप सभी से निवेदन है आप प्रबुद्ध लोग हैं दिन में 2 घंटा देश बचाने की नीति पर कम करें जनपद सांसद अफजाल अंसारी को चुनेगा और देश में प्रधानमंत्री हमारे आदरणीय अखिलेश यादव चुनेंगे इसलिए आपका साथ आपका विश्वास ही आपको मजबूत बनाएगा। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा इरादा नेक है हमारा चुनाव चिन्ह एक है हमारे नेता एक है इसलिए आप सभी को एक होकर सपा को जिताना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता रविंद्र यादव, राजेंद्र यादव, पारस यादव ,चंद्रबली यादव ,सुभाष यादव गुड्डू, नथुनी शर्मा, जयप्रकाश राम ,नथुनी राम, कैलाश यादव, मुलायम यादव, अमित ठाकुर, मुलायम यादव, उपेंद्र यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्तार पहलवान और संचालन विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम के आयोजक प्रधान मेवा यादव ने आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।


