संविधान दिवस पर दिलाया गया शपथ
गाजीपुर आज बिरनों थाना परिसर मे संविधान दिवस पर प्रभारी निरीक्षक बिरनों द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारी गण को संविधान के प्रस्तावना व मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई ।

इस दौरान सर्वप्रथम शीतल चंद ने भारत माता व डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर संयुक्त रूप से माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष शीतल चंद ने भारतीय संविधान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए यह कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता अम्बेडकर शुरू से ही इस बात के पक्षधर थे की आरक्षण लागु न किया जाये। उन्होने कहा कि अनेक देशो के संविधान का अध्ययन करके भारत देश का संविधान तैयार किया गया तथा समय काल परिस्थिति के अनुसार इसमें सैकड़ो संशोधन भी हो चुके है। उन्होने इस बात पर जोर दिया कि हमारी हिन्दी भाषा आज भी राज्य की ही भाषा है जब कि इसे राष्ट्र की भाषा बनाये जाने की आवश्यकता है। संविधान दिवस केवल संस्कृति एवं सभ्यता मनाने के लिए नही है बल्कि लोगो को जोडने के लिए मनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम संविधान दिवस पर एक स्वर में यह शपथ लेते हैं कि अपने कार्यों के प्रति हम हमेशा स्वतंत्रता पूर्वक कार्य करेंगे और बिना किसी भेदभाव के और सामाजिक बुराइयों को दूर करने का भी प्रयास करेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से भङसर पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव, और अशोक कुमार पांडे सहित उपनिरीक्षक बृजवासी मौजूद रहे।


