( बिरनो ) थाना दिवस पर पङे मात्र तीन प्रार्थना पत्र
गाजीपुर बिरनो। बिरनो थाना परिसर मे बिते शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में मात्र तीन शिकायतें मिली, जिसमें एक का निस्तारण मौके पर ही किया गया। वही दो प्रर्थना पत्र को संबधित लेखपाल और कानूनगो को समाधान करने को सुपुर्द कर दिया गया। शनिवार को बिरनो थानाध्यक्ष शीतल चंद ने थाना दिवस में संयुक्त रूप से शिकायतें सुनीं। इस अवसर पर श्री चंद ने बताया कि थाना दिवस में राजस्व संबंधित तीन शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें एक शिकायत का तत्काल निस्तारण किया गया। वहीं शेष दो शिकायत निम्नवत रही

जिसमे रूपचंद ग्राम मर्दानपुर लक्ष्मण इनके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के संबंध में पट्टे की भूमि का सीमांकन जिसे क्षेत्रीय लेखपाल सुरेंद्र सिंह को भूमि मौके पर जाकर निस्तारण करने को कहा गया वहीं दूसरा प्रार्थना पत्र राजेश कुमार यादव पुत्र बंसराज यादव फत्तेपुर के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि पोखरी की भूमि और नाली का विवाद चल रहा है जिसमें मुख्य रुप से रामप्रीत यादव पुत्र ब्रह्मदेव यादव सम्मिलित हैं जिसपर प्रार्थना पत्र को देखते हुए क्षेत्रीय लेखपाल शिव प्रकाश शुक्ला को यथा स्थिति को देखते हुए कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। ईस मौके पर बिरनो थाना अध्यक्ष शीतल चंद उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार उपनिरीक्षक बृजवासी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव उप निरीक्षक अशोक कुमार पांंडेय सहित क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।


