सरिता अग्रवाल और विजयलक्ष्मी गुप्ता ने किया नामांकन

सरिता अग्रवाल और विजयलक्ष्मी गुप्ता ने किया नामांकन

गाजीपुर।नगर निकाय आम चुनाव 2023 मे नामांकन के आज अंतिम दिन भाजपा नगरपालिका,नगर पंचायत 

अध्यक्षों तथा वार्ड सभासदों का नामांकन जिले के भिन्न भिन्न चुनाव कार्यालयों मे हुआ।

गाजीपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद कि उम्मिदवार सरिता अग्रवाल और नगर पंचायत जंगीपुर कि अध्यक्ष पद कि उम्मिदवार विजय लक्ष्मी गुप्ता ने भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन से अपराह्न 12- 50 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाईन से वाहनों से निकल कर सांसद तिराहा पहुंची जहाँ से पैदल नामांकन कक्ष तक चलकर सरिता अग्रवाल ने उप जिलाधिकारी कक्ष स्थित चुनाव कार्यालय मे चार सेट मे अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन के क्रमशः प्रस्तावक विजय शंकर वर्मा,किरन सिंह,अतुल कुमार श्रीवास्तव और रणधीर मौर्या थे।जबकि विजय लक्ष्मी गुप्ता ने दो सेटो मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें नन्दलाल और संदीप प्रस्तावक थे।

नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर मे चल रहे विकास के अधूरे कार्यों को पुर्ण करना हमारी प्राथमिकता होगी।तथा सुशासन व्यवस्था के साथ लोगों के सुविधाजनक जीवन के प्रति पुरा पुरा काम किया जाएगा। उन्होंने बड़े विश्वास के साथ कहा कि लगातार 6 वीं बार गाजीपुर नगर मे एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगी।

जबकि नगर पंचायत जंगीपुर कि प्रत्याशी विजयलक्ष्मी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच जन जन का सम्मान और क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता होगी।तथा जंगीपुर मे चल रहे विकास कार्यो को गति प्रदान कर लोगों कि अपेक्षा और आवश्यक्ता पर खरा उतरने का प्रयास करुंगी। 

जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों के बल पर जनपद कि सभी पाँच नगर पंचायतों तथा तीन नगरपालिकाओं मे भारी बहुमत से चुनाव मे जीत दर्ज करेगी।

 विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि गाजीपुर के विकास और नगरों मे रह रहे लोगों के सुविधाओं से युक्त जीवन के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जनता भारी मतो से जिताएगी।  

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,सुशील उपाध्याय,कृष्ण बिहारी राय,विनोद अग्रवाल,संकठा प्रसाद मिश्रा, रासबिहारी राय,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,संतोष जायसवाल,कार्तिक गुप्ता,जयसूर्य भट्ट,श्रीप्रकाश केशरी,अभिनव सिंह छोटु,विवेकानंद पांडेय,मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता,रेनू गुप्ता,अजीत सिंह, आदि उपस्थित थे।