दो दिन बाद भी मरदह पुलिस नही कर पाई खुलासा, परिजन भयग्रस्त
गाजीपुर मरदह थानांतर्गत लहुरापुर गांव में आम के पेड़ से फंदे से लटकते मिले युवक के शव के मामले में हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझने के बजाए उलझती जा रही है। वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस अब बिसरा के जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुरे गांव मे ईस बात का भय व्याप्त है की कोई ईस घटना की चर्चा भी नहीं कर रहा। पुलिस के द्वारा

साथ ही सर्विलांस एवं स्वाट टीम के सहारे भी गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
लहुरापुर गांव निवासी सुंदरम सिंह उर्फ गोरख घर से तीन दिन पूर्व लापता हो गया था। गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराकर ग्रामीण एवं परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। नौ दिसंबर की सुबह गांव के पास आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता उसका शव मिला था। घटना स्थल पर छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज रिपोर्ट आने का इंतजार करने लगी।
इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया। इधर मृतक के पिता मुन्ना सिंह ने गांव के ही कुछ लोगों पर सुंदरम की हत्या करके शव को आम के पेड़ से लटका देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके बेटे का अपहरण करने के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी।
फिलहाल पुलिस ने मुकदमा तो नहीं दर्ज किया, लेकिन प्रत्येक बिंदुओं पर जांच करने के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर एवं अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। सर्विलांस सेल सहित स्वाट टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है। जल्द ही पर्दाफाश होगा।


