विशाल यादव हत्याकांड का पर्दाफाश, मृतक की बहन के दो प्रेमियों ने साथी संग मिलकर दिया था घटना को अंजाम

विशाल यादव हत्याकांड का पर्दाफाश, मृतक की बहन के दो प्रेमियों ने साथी संग मिलकर दिया था घटना को अंजाम

गाज़ीपुर - बीते शनिवार को थाना भुड़कुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) में राम अखाड़ा के पास स्थित कुएँ में विशाल यादव उर्फ बागी पुत्र श्री पारस नाथ सिंह यादव निवासी ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर की हत्या कर शव फेंकने के प्रकरण में थाना भुड़कुड़ा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 44/2024 धारा 302/201 भादवि में स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना भुड़कुड़ा पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था के जिसमे आज सोमवार को मृतक विशाल यादव उर्फ बागी की हत्या में शामिल 3 हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमे .नन्दन उर्फ छोटू यादव पुत्र रामप्यारे यादव . विवेक यादव उर्फ बिजली पुत्र राजदेव यादव .अमित उर्फ विशाल यादव पुत्र अशोक यादव निवासीगण ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर के रुप में हुई है जिन्हे चौजा पुल से समय करीब 03.30 बजे गिरफ्तार किया गया है । पुछताछ में गिरफ्तार आरोपी नन्दन उर्फ छोटू यादव के द्वारा बताया गया कि मैं, मृतक विशाल यादव उर्फ बागी की बहन से प्यार करता था, जिसके बारे में मृतक व उसके परिजन को जानकारी हो जाने पर मृतक विशाल ने मुझे काफी मारा-पीटा था व अपमानित किया था । इसके अतिरिक्त अमित उर्फ विशाल भी मृतक की बहन को चाहने लगा था । जिसकी जानकारी होने पर मृतक द्वारा मुझे व अमित दोनों को मारपीट व थूक चटवाया था । जिससे हम लोग काफी अपमानित महसूस कर रहे थे । इस अपमान का बदला लेने के लिए हम दोनों ने विवेक यादव उर्फ बिजली के साथ मिलकर मृतक की हत्या की साजिश कर पिछले तीन-चार दिनों से प्रयास में थे। उस रात गाँव में बाटी-चोखा का कार्यक्रम था, जिसमें हम-तीनों भी मृतक के साथ उपस्थित थे। बाद कार्यक्रम मृतक को विश्वास में लेकर उसे अलग ले गये, जहाँ मोटर-साइकिल के साकर व डण्डे से उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी व उसके शव को छिपाने के उद्देश्य से कुँए में फेंककर वहाँ से चले गये।