स्व जकाली देवी की पुण्यतिथी पर हुआ कंबल वितरण
गाजीपुर बिरनो क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में ग्राम प्रधान नागेंद्र कुशवाहा ने माता स्व जकाली देवी की पुण्यतिथी पर जरूरतमंदों को बुधवार को 101 कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण कार्यक्रम का शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम माता स्व जकाली देवी की चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नागेंद्र कुशवाहा ने कहा कि गरीबों की सेवा पुण्य का काम है। गर्म कपड़े के अभाव में असहाय व गरीब परेशान हैं। उन्हें राहत प्रदान करने के लिए कंबल दिया गया है। साथ ही इस कार्यक्रम के अवसर पर मां को भी याद कर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से सुधाकर सिंह कुशवाहा, चंद्र देव कुशवाहा, रमेश कुशवाहा ,रामलाल कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमृत चौहान ,शैलेंद्र कुशवाहा, मनोज कुशवाहा ,जितेंद्र यादव, प्रमोद यादव, अशोक राम, रामनिवास कुशवाहा मौजूद रहे।


