सीमा हैदर को ठकुराइन शब्द प्रयोग करने का कोई अधिकार नहीं - ठाकुर धीरज सिंह

सीमा हैदर को ठकुराइन शब्द प्रयोग करने का कोई अधिकार नहीं - ठाकुर धीरज सिंह

नोएडा। पबजी गेम से रबूपुरा के युवक सचिन मीना से प्यार कर पाकिस्तान और नेपाल देश की सीमा लाँग भारत आयी सीमा हैदर के केई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें एक वीडियो में सीमा हैदर अपने आप को सीमा ठाकुर या ठकुराइन के नाम से पुकारे जाने की इच्छा जता रही है। इस बात पर राजपूत समाज में रोष है। राजपूत उत्थान सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने इस बात पर तंज कसते हुए कहा है कि सीमा हैदर को ठकुराइन शब्द प्रयोग करने का कोई अधिकार नहीं है।उसने इस प्रकार ठाकुर शब्द का प्रयोग कर समस्त राजपूत समाज को अपमानित करने का काम किया है। उसके पाकिस्तान में जाति बिरादरी का कोई अता पता नहीं है। 

ठाकुर धीरज सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आज़ाद रावण और महक सिंग आदि समर्थकों द्वारा राजपूत समाज पर की गई अभद्रता और तीखा टिपड़ी पर भी नाराजगी जाहिर की और कहा ऐसे लोग राजपूत समाज को टारगेट कर रहे हैं। ठाकुर धीरज सिंह ने ऐसे सभी लोगों को क्षत्रिय समाज की खिलाफत या अभद्र भाषा का प्रयोग ना करने की चेतावनी दी है और कहा कि राजपूत शब्द कोई लड्डू नहीं कोई दुकान पर जाकर खरीद ले।शासन प्रशासन से भी ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की माँग की है। 

निवेदक 
ठाकुर धीरज सिंह
प्रदेश अध्यक्ष, राजपूत उत्थान सभा