बिरनो ब्लॉक प्रमुख ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिया सन्देश

बिरनो ब्लॉक प्रमुख ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिया सन्देश
बिरनो ब्लॉक प्रमुख ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिया सन्देश

बिरनो गाजीपुर |बिरनो ब्लाक मुख्यलय के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  प्रशिक्षण में मंगलवार को योगाभ्यास किया गया और लोगों को प्रणायाम ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन / वीरासन, उष्ट्रासन,शशकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, शवासन, अर्ध हलासन, आदि प्रतिदिन योग करने का प्रतिदिन योग अभ्यास करने सलाह दी गई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह  ने बताया की योग मांस पेशियों को पुष्ट करता है और शरीर को तंदुरुस्त बनाता है, तो वहीं दूसरी ओर योग से शरीर के फैट को भी कम किया जा सकता है। ब्लड शुगर के लेवल करे कंट्रोल: योग से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हैं और बढ़े हुए ब्लड शुगर के लेवल को घटता है योग डायबिटीज रोगियों के लिए योग बेहद फायदेमंद है। सुबह-सुबह योग करने से आपके शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और सांस के साथ शरीर गति करता है। इस योगासन से तनाव दूर होता है और शरीर के विषाक्त तत्व नष्ट होते हैं । यह रिलेक्सेशन के लिए अच्छी एक्सरसाइज है। 

तत्पश्चात ब्लाक के बीबीडीओ त्रिवेणी राम ने कहा की शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगा करना फायदेमंद होता है। इसकी मदद से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए स्वस्थ रखना बेहद जरुरी होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज या योगा करना फायदेमंद होता है। योगा आपके शरीर को कई तरीके से फायदे पहुंचाता है। यह शरीर के साथ दिमाग को भी शांत रखने में मददगार होता है। आप रोजाना घर पर ही योगा करके शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। योग से आपके शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और सांस के साथ शरीर गति करता है। इस योगासन से तनाव दूर होता है और शरीर के विषाक्त तत्व नष्ट होते हैं। करें योग रहें निरोग इसे प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भरत सिंह,गोपाल श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत बिरनो ,अशोक गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज यादव विजय श्रीवास्तव राजेंद्र यादव रामजी वर्मा सहित  सम्मानित लोग व रोजाना योगभाय्स करने वाले युवक युवती भी मौजुद थे।