स्वावलंबी भारत अभियान की बैठक संपन्न

स्वावलंबी भारत अभियान की बैठक संपन्न

नोएडा। जिला स्वरोजगार सर्जन केंद्र पर स्वावलंबी भारत अभियान की बैठक हुई जिसमें टोली के संरक्षक जे के अचूक, रमन चावला, अर्चना त्यागी, मनोज शर्मा, महिला समन्वयक बहन पूनम वर्मा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट एवं जिला केंद्र समन्वयक मयंक हिंदू उपस्थित हुए। सभी ने सहमति से प्रदीप को केंद्र का पूर्णकालिक नियुक्त किया अब से केंद्र प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक खुला रहेगा। केवल रविवार अवकाश रहेगा।

बैठक में गत कार्यवाही की पुष्टि की गई और आगे की योजना में क्या कार्य हो सकते हैं यह योजना बनाई गई और 6 अगस्त को किशोरियों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसका उद्देश्य अभियान का विचार बालिकाओं में पहुंचाने का है और अभियान के लिए बच्चों का जुड़ाव केंद्र से हो बच्चों को अभियान की सुविधा उपलब्ध कराई जाए इसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और सभी के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही गई कार्यालय के लिए एक प्रिंटर खरीदने की भी योजना बनाई गई जो कि मंगलवार तक पूर्ण हो जाएगी और अभियान की उन्नति के लिए अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।