बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने किया ध्वजा रोहण , सेल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण का केंद्र
गाजीपुर बिरनो - 75 वें गणतंत्र दिवस पर बिरनो ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने किया ध्वजा रोहण और परिसर में लगे शहीद निरंजन राजभर के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है लेकिन देश के आजादी में कितने जवानों ने अपनी प्राणों की आहुति दे दी जिसमे हमारे गाज़ीपुर के जवानों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कितनी मां की गोद सुनी हो गई, कितनी बहनों ने अपना भाई खोया, कितने पिता ने अपने बुढ़ापे का सहारा खोया लेकीन धन्य है वीर सपूतों के परिवार के लोग जो देश के लिए अपनी सहभागिता पर गर्व महसूस करते हैं वह हमारे पूज्यनीय है जो आज हम सब एक स्थान पर तिरंगा फहरा रहे हैं खुशियां बांट रहे हैं। यह ऐसे ही वीर सपूतों की देन है यह बहुत ही अनमोल पल है। उक्त अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सीमा कुमारी ने शहीद निरंजन राजभर और बिरनो थाने पर स्थित शहीद कमलेश सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर परिसर में लगे सेल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण का केंद्र। इस मौके पर ग्राम प्रधान गुड्डू गुप्ता, तेज़ बहादुर सिंह, अमित सिंह, गोपाल श्रीवास्तव, सुरेश यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


