त्याग की प्रवृत्ति, स्वार्थ की प्रवृत्ति और हिंसा की प्रवृत्ति विषय पर हुई गोष्ठी
प्रेरणा प्रकाशन, सेक्टर 62 नोएडा कि ओर से त्याग की प्रवृत्ति, स्वार्थ की प्रवृत्ति और हिंसा की प्रवृत्ति विषय पर एक गोष्ठी सिविटेक सम्प्रिति, सेक्टर 77 के क्लब हाउस में आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान कृपा शंकर जी संयुक्त प्रचार प्रमुख उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे । गोष्ठी का संचालन सतीशजी (भाग संघचालक) ने किया । सतेंद्रजी, महानगर कार्यवाह ने भी अपने विचार रखे।

हिंसा की प्रवृत्ति फैलती कैसे हैं , पनपती कैसे है और उसको कैसे दूर किया जा सकता है इस विषय पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए।
कृपा शंकर ने कहा कि एक पक्ष की कायरता की वजह से ही दूसरे पक्ष को हिंसात्मक होने का बढ़ावा मिलता है ।
प्रेरणा प्रकाशन की ओर से विभिन्न विषयों पर मासिक गोष्ठी का आयोजन किया जाता है।


