पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ श्रीराम कथा का विराम

पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ श्रीराम कथा का विराम

नोएडा सेक्टर 82 स्थित पॉकेट 7 में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ विराम हुआ। प्रातः 8 बजे से हवन यज्ञ शुरू हुआ जिसमें सभी पॉकेट वासियों ने आहुतियां डाली। पूर्णाहुति के बाद कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने सभी को आशीर्वचन दिया। उन्होंने सभी के सुख ,समृद्धि की कामना की। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर  पर आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि श्रीराम कथा हमें जीवन जीने का तरीका सिखाती है। कथा के श्रवण से हमारी नकारात्मक ऊर्जा का क्षय होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जो हमारी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। श्रीराम कथा अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान के प्रकाश को फैलाती है।

प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने के लिए सभी भक्तों का हृदय से आभार। इस अवसर पर आचार्य विश्वनाथ त्रिपाठी, आचार्य गौरव , आचार्य नीरज शर्मा , देवमणि शुक्ल, रवि राघव, रमेश चंद्र वर्मा अंगद तोमर, संजय पांडे, अजय श्रीवास्तव, एन के सोलंकी, संजय शुक्ल, धर्मेंद्र सिंह ,हरि शंकर सिंह, बृज किशोर,  गोरेलाल, उत्तम चंद्रा, सुशील पाल , अमितेश सिंह, संगम प्रसाद मिश्र, राजेश गुप्ता, गुरुमेल सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, पंकज झा, सियाराम ,शिवव्रत तिवारी , विकास शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव , सुशील पाल, हंस मणि शुक्ल, प्रदीप तोमर, अवनीश तिवारी, नीरज शर्मा,शैलेश द्विवेदी, दीपक तिवारी, अजय सिंह, एस के तिवारी, राजवीर सिंह, अनिल कुमार शर्मा, अवनीश शर्मा , महेन्द्र सिंह, संजय मग्गू, सर्वेश तिवारी विष्णु शर्मा, आर पी सिंह सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।