श्री सनातन धर्म हिंदू रक्षक समिति ने कराया विराट हिंदू सम्मेलन
नोएडा। सेक्टर 16 नोएडा में में किया गया विराट हिंदू सम्मेलन
श्री सनातन धर्म हिंदू रक्षक समिति के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा कर किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर अतिथियों को पटके पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिवाकर कृष्ण शास्त्री, कार्यक्रम के अध्यक्ष मोहन शर्मा ,संरक्षक इंद्रपाल, वक्ता अजय वरिष्ठ पत्रकार, और मुख्य वक्ता गिरी महानगर बौद्धिक प्रमुख एवं रविंद्र भट्ट बिजेंद्र सिंह प्रजापति अनिल नौटियाल आदि लोग उपस्थित रहे।
GCS जूनियर हाई स्कूल विद्यालय सेक्टर 5 हरौला के विद्यार्थियों ने तीन देश भक्ति और संस्कृत कार्यक्रम किया तथा बच्चों ने गणेश वंदना कर देश भक्ति का कार्यक्रम एवं कश्मीर के पहलगाम हमले में मारे गए हिंदू परिवारों प्रति श्रद्धा सुमन भाव के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर एवं देवियों के द्वारा महीसा सुर का वध का नाटक किया कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के जयघोष किया जिससे पूरा पंडाल गूंज उठा जाति पाती का करो विदाई हम सब हिंदू भाई-भाई का संदेश दिया तथा भारत को विश्व गुरु बनने एवं भारत माता की रक्षा करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में सेवा बस्ती के दो बच्चों ने संघ का गीत "श्रद्धामय विश्वास बढ़ाकर सामाजिक सद्भाव जगाएं गाकर लोगों का मंत्रमुक्त कर दिया कार्यक्रम के अध्यक्ष मोहन शर्मा ने बताया कि हिंदुत्व ही भारत की आत्मा है हम हिंदुओं को जाति-पात में नहीं बटना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार अजय ने पंच परिवर्तन के माध्यम से कानून व्यवस्था का पालन करने एवं देश के नागरिकों को ईमानदारी से टैक्स भरने चाहिए एवं कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से हमें संयुक्त परिवार में रहना चाहिए परिवार में एक साथ रहकर कम से कम सप्ताह में एक बार पूरे परिवार के साथ शाम का भोजन अवश्य करना चाहिए तथा अपने देश की निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देकर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया सामाजिक समरसता पर हिंदुओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान दिवाकर कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि जाति पाति छुआछूत का जो माथे पर कलंक है हमेशा के लिए धोकर हिंदू हिंदू एक होना चाहिए
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गिरीश नोएडा महानगर बौद्धिक प्रमुख ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विस्तार से बताया विद्या भारती अपना पहला सरस्वती शिशु मंदिर 1952 में गोरखपुर में शुरू किया आज जो पूरे देश के अंदर शिक्षा देने का काम कर रही है राष्ट्र एवं समाज सेवा में लगे हमारे संघ के प्रचारक अपना शिक्षा पूर्ण करने के बाद राष्ट्र सेवा के लिए पूरा जीवन समर्पित किया परम पूजनीय डॉक्टर केशव राम बलिराम हेडगेवार जी की जीवनी एवं उनके द्वारा बनाए गए संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में विस्तार से बताया डॉक्टर साहब के त्याग की गाथा पर भी प्रकाश डाला गया डॉक्टर केशव राम बलिराम हेडगेवार द्वारा हिंदुत्व रक्षा भारत की अखंडता बनाए रखने के लिए किए गए त्याग के विषय में विस्तार से बताया इस अवसर पर बस्ती के लोग एवं श्री सनातन धर्म हिंदू रक्षक समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे समिति के अध्यक्ष श्रीमान ब्रह्मपाल उपाध्यक्ष अमित सचिव अमर परिहार सह सचिव नरसिंह कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सह कोषाध्यक्ष रमेश चौहान समिति के संरक्षक अर्जुन मंच संचालक श्रीओम सदस्य नमन, दिलीप भानु राहुल कश्यप जी संजीव चौधरी, अतुल, मनजीत, अजय कुशवाहा, अंकित अजय पाल, गुंजन सिंह जी दीपाली, गीता, सुनीता मंडल, लगती देवी, यशोदा, महारानी, सुनीता चौहान, सुनीता देवी आदि अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।


