नोएडा: दीपावली मेले की धूम, मनोरंजन की है भरपूर व्यवस्था

नोएडा: दीपावली मेले की धूम, मनोरंजन की है भरपूर व्यवस्था

नोएडा।PNI News। सेक्टर 21 स्थित नोएडा स्टेडियम में पहली बार दीपावली के पावन पर्व पर 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक धनतेरस मेला एवम दीपावली मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें तरह-तरह खाने के व्यंजन के फूड स्टॉल, बच्चों के मनोरंजन के लिए बहुत से झूले, मिक्की माउस व पारिवारिक कार्यक्रम को और मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से डांडिया गरबा का भी आयोजन किया गया है। डांडिया कार्यकम 2 नवंबर समय 7:00 बजे स्टेज प्रोग्राम ,पंजाबी भांगड़ा , रंगोली कंपटीशन का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शहर के सभी लोग हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा लोगो की खरीदारी के लिए कपड़े व कार डेमो, फ्लैट्स स्टाल, लैंड स्टाल, इलेक्ट्रॉनिक मोबाइल स्टाल की भी व्यवस्था की गई है।

सरप्राइज विल्ले एवं मेला प्रबन्धक चेतन कुमार सिंह ने बताया कि हम समस्त भारतवर्ष में अलग अलग शहरों में तीन वर्षो से इस तरह के इवेंट मेलो का आयोजन कर रहे हैं और हमारे मेले की खास बात यह है कि यहाँ पर एंट्री शुल्क बिल्कुल नही रखा गया है इसमें प्रवेश जो है बिल्कुल फ्री है।