नोएडा पंजाबी समाज की सदस्य एवम जय स्पोर्ट्स अकेडमी की सिद्धक कौर ने जिला और राज्य सत्रीय प्रतियोगिताओं में मचाया धमाल
नोएडा पंजाबी समाज की सदस्य एवम जय स्पोर्ट्स अकेडमी की होनहार खिलाड़ी सिद्धक कौर ने जिला सत्रीय प्रतियोगिताओं में बेस्ट तैराक का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद उन्होंने राज्य सत्रीय प्रतियोगिताओं में अपना प्रदर्शन दिखाया और दो सिल्वर और दो ब्रोंज मेडल जीतकर जय स्पोर्ट्स अकेडमी का नाम रोशन किया।

31 मई से 1 जून तक लखनऊ में आयोजित राज्य सत्रीय प्रतियोगिताओं में सिद्धक कौर ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन से न केवल जय स्पोर्ट्स अकेडमी का नाम उज्ज्वल हुआ है, बल्कि उन्होंने अपने जिले का भी नाम रोशन किया है।
जय स्पोर्ट्स अकेडमी के कोच जयवीर सिंह और पदाधिकारियों ने सिद्धक कौर की इस उपलब्धि पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अकेडमी के निदेशक ने कहा कि सिद्धक कौर की यह उपलब्धि अकेडमी के लिए गर्व की बात है और हमें उम्मीद है कि वह भविष्य में भी इसी तरह के प्रदर्शन करती रहेंगी।
सिद्धक कौर की इस उपलब्धि से अकेडमी के खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है और सभी खिलाड़ी अब अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए प्रेरित हुए हैं।


