सिन्धी वेलफ़ेयर एसोसिएशन ने मनाई झूले लाल जयन्ती
नोएडा। हर वर्ष की तरह इस बार भी चेटी चंड के दिन सिन्धी वेलफ़ेयर एसोसिएशन ने सेक्टर 27 में भगवान झूले लाल जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई, भगवान झूले लाल सिन्धी समाज के इष्टदेव हैं, वो इन्हें वरूण देवता (जल देवता) का अवतार मानते हैं एवं इन्हें सत्य के रक्षक और दिव्य दृष्टि देवता के रूप में पूजा जाता है।

संस्था की अध्यक्षा चित्रा सेहजवानी ने बताया कि भगवान झूले लाल ने हिन्दू धर्म की रक्षा और सद्भावना हेतु अवतार लिया था। हम चेटी चंड को भगवान झूले लाल जी के जन्म दिवस के रूप में मनाते है, नोएडा सहित देश विदेश में भगवान झूलेलाल के मंदिर स्थापित हैं। उन्होंने बताया कि पूजा अर्चना के पश्चात सिन्धी वेलफ़ेयर एसोसिएशन नोएडा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा हज़ारो श्रद्धालुओं को शरबत एवं प्रसाद वितरित किया गया।

साईं झूलेलाल महोत्सव में नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं ग़ाज़ियाबाद के सिन्धी समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिनमें डा हरि सहजवानी, दीपक रामवानी, भगवान मोटवानी, प्रेम प्रकाश मन्घानी, नामदेव रूपवानी, शंकरलाल कालरा, आनंद खुबानी एवं डॉ मुरली धर भवनानी, हीरा लाल वाधवानी, जी जी भागचंदानी, गोबिंद बहरानी, नरेंद्र मनसुखानी, प्रकाश वासवानी, घनश्याम देवनानी, नरेश जोतवानी, दलीप नागदेव, प्रिंस ठाकुर, आकाश खुशवानी, हरीश नहलानी, किशोर माधवानी, मंघाराम चंदवानी, जगदीश मुलवानी, अरुण कुमार, लक्ष्मी मामतानी, मोहिनी, शिरीन नंदवानी, शोभा मन्घानी, रीता खानचंदानी एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


