चौथे विशाल रक्त दान महोत्सव में 238 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

चौथे विशाल रक्त दान महोत्सव में 238 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

नोएडा। सेक्टर 56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर द्वारा मंदिर प्रांगण में चौथा विशाल रक्त दान महोत्सव का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया जिसमें एएफटीसी (आर्मी), ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ (एम्स), न्यू दिल्ली , पीजीआई फ़ॉर चाइल्ड हेल्थ नॉएडा, की टीमें रक्त लेने के लिए आईं।

शिविर में रक्तदान करने 386 दाता आए, 148 लोगों को फिर आने के लिए कहा गया और 238 रक्त यूनिट प्राप्त हुए और यह हमारे ज़िले के लिए एक बहुत बड़ी सफलता है।

राहुल सभरवाल ने आज 39वीं बार रक्तदान किया

दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए  कई गर्णमान व्यक्तियों ने जिनमें प्रमुख थे, डॉ महेश शर्मा, एमपी  व पूर्व केंद्रीय मंत्री, विपिन मलहन- प्रेसिडेंट  एनईए व एन ई ए की टीम, दीपक विग चेयरमैन - पंजाबी विकास मंच  व उनकी टीम, योगेन्द्र शर्मा, प्रधान फ़ोनरवा व उनकी टीम, सुमेधा सत्यार्थी, समाज सेविका, आदि ने स्वयं आकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं आयोजको ने सभी दाताओं, प्रायोजकों, ब्लड बैंकों, सभी स्वयं सेवकों, नकद एवं वस्तुओं के स्वरूप में दान देने वाले सभी टीमों का आभार व्यक्त किया।

लगभग 10 सदस्यों वाली  ब्लड डोनेशन टीम ने इस कार्य का संचालन मन्दिर समिति के सदस्य और इस प्रोजेक्ट के मुख्य प्रेरक एके गुप्ता के नेतृत्व में किया।


 
आयोजकों में  मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी आरएन गुप्ता, ओ पी गोयल, जे एम सेठ,  जीके बंसल, आर के भट्ट, इंदर पाल खंडपुर, हरीश सभरवाल, अंबेश भांबरी, संजीव बांधा ,ब्लड डोनेशन टीम के डा॰ मनोज गोयल, करण अनेजा, मेहक सिंह, राजीव अजमानी, बाबू राव, शैल माथुर,  अभिषेक जैन, पारुल सेठ, अनिल कनोतरा, के डी शर्मा, सुशील रियू आदि, व दाताओं के भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था का प्रबंध वंदना बंसल, रितु सेठ, मंजू सिंह, पूजा भारद्वाज, रुचि अग्रवाल, ने दाताओं को इस नेक काम में योगदान  करने के लिए प्रेरित किया।