सामाजिक संस्था ने चलाया सनातन सम्मान अभियान

सामाजिक संस्था ने चलाया सनातन सम्मान अभियान

नोएडा। जीवन अर्पण सामाजिक संस्था द्वारा नोएडा शहर के अंदर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन सम्मान अभियान चलाया गया इस दौरान संस्था के सदस्यों ने एक बार फिर धार्मिक त्यौहारों के बाद सड़क किनारे रखे जाने वाली भगवान की प्रतिमाओ-तस्वीरों आदि पूजन सामग्री को एकत्रित कर सम्मान करते हुए उन्हें डंप करने का कार्य किया।

इस दौरान दीपांशु शर्मा ने बताया की हमारी टीम पिछले कई वर्षो से लगातार यह कार्य कर रही है क्योकि आज के समय मे लोग भगवान से भी एक मतलब का रिश्ता रखने लगे और आस्था का दिखावा कर रहे हैं जिसके पश्चात आये दिन शहर की सैकड़ों लोग भगवान की प्रतिमाओं को फेंकते हुए सनातन धर्म की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करते है वही हमारी टीम ऐसे स्थानों पर जाकर लोगो को जागरूक करते हुए पूजन सामग्री को एकत्रित करती है एवं भगवान व सनातनी भावनाओ का सम्मान करते हुए उन्हें डंप करने का कार्य करती है!

वही निशु उपाध्याय(उपाध्यक्ष) ने कहा कि हम चाहे किसी भी महजब-धर्म आदि से तालुक रखते हो उसका सम्मान करना चाहिए ऐसा कोई कार्य नही करना चाहिए कि जिससे किसी  भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे!

इस मौके पर सुधांशु तिवारी,निशु उपाध्याय, दीपांशु शर्मा,अनमोल सहगल,मनीष राणा,तुषार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।