दीपावली पर जरूरतमंदों के जीवन में भी प्रकाश फैलाएँ - नवीन पोरवाल

दीपावली पर जरूरतमंदों के जीवन में भी प्रकाश फैलाएँ - नवीन पोरवाल

संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने दीपावली के अवसर पर समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कई कार्य किए जिनमें जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र एवं मिठाई वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान शामिल हैं।

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पर्व को केवल घरों तक सीमित न रखें, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में भी प्रकाश फैलाएँ।

संतुष्टि सेवा फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष नवीन पोरवाल ने कहा कि “दीपावली का वास्तविक अर्थ है – अंधकार पर प्रकाश की विजय और सेवा के माध्यम से समाज में खुशियों का प्रसार करना है |

संतुष्टि सेवा फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य —“मानवता की सेवा, हमारा संकल्प” के क्षेत्र में संस्था निरंतर कार्यरत है।