कथावाचक आचार्य निखिल महाराज का नोएडा आगमन, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा: अशोक भाटी
नोएडा। गौतम बुद्ध नगर के सलारपुर स्थित श्री कृष्णा भवन में प्रतिष्ठित कथावाचक आचार्य निखिल जी महाराज का सहारनपुर से आगमन हुआ। इस दौरान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा और भारतीय किसान यूनियन गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने महाराज का पगड़ी, शॉल और पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मेनपाल सिंह चौहान का भी समाज की ओर से सम्मान किया गया। स्वागत करने वालों में झलकेस बाबूजी, चरण सिंह भाटी, कृष्ण भाटी, सागर गुर्जर, गजेंद्र रेक्सवाल, श्रीपाल कसाना, रवि कसाना, विकल मावी, चौधरी राममहर, धीरज सिंह, विवेक रोड, देवेंद्र चौधरी, राजवीर चौधरी, सोनू कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। आचार्य निखिल जी महाराज ने जिला अध्यक्ष अशोक भाटी की माताजी संतरा देवी से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।
इस अवसर पर फरीदाबाद सूरजकुंड में होने वाले गुर्जर महोत्सव सहित समाज के विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आगामी 22 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और संगठन मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।


