एस टी एस इंटरनेशनल स्कूल में निःशुल्क कोचिंग बना मिशाल
गाजीपुर। समाज सेवा का कोई अपना विशेष क्षेत्र नहीं होता जिसे जैसा मौका मिले समाज उत्थान में अपना योगदान दे सकता है। समाज सेवा की मिसाल बने एस टी एस इंटरनेशनल स्कूल कबीरपुर मरदह के प्रबंधक विशाल सिंह ।

वे एक ऐसा कोचिंग सेवा दे रहे हैं, जिसमे सी बी एस ई बोर्ड के क्लास 8 , 9 , 10 के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा मिल रही है। यह कोचिंग एसटीएस इंटरनेशनल स्कूल मे ही प्रदान की जा रही है । यहां पढ़ाने के लिए अनुभवी टीचर हैं, जो मऊ छेत्र से हैं। निशुल्क कोचिंग के संचालक विशाल सिंह ने बताया कि किसी भी विद्यालय के बच्चे हो अगर उन्हें गणित और विज्ञान में असफलता मिल रही है तो वह इस कोचिंग का लाभ ले सकते हैं साथ ही अंग्रेजी विषय के लिए अच्छे अनुभवी अन्य जनपद से शिक्षक उपलब्ध होते है जिनके द्वारा अच्छी शिक्षा प्रदान की जा रही है।
जिसके लिए कोचिंग मे फ्री एडमिशन का लाभ मिलेगा और प्रत्येक रविवार को समय सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक फ्री शिक्षा प्रदान की जाएगी ।
यह शिक्षा महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर से प्रारंभ की गई है जिसके तहत सैकड़ों बच्चों ने लाभ लेना प्रारंभ कर दिया है और हमारा प्रयास है कि जो भी बच्चे गणित, विज्ञान में असफलता हासिल करते हैं या उन्हें किसी भी प्रश्न को हल करने में कठिनाइयां होती है वह फ्री कोचिंग का लाभ ले सकते हैं। प्रबंधक विशाल सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर यह निर्णय लिया गया कि क्यों ना हम फ्रि कोचिंग के साथ युवाओं के भविष्य को निखारने का काम करें जिस तरह से महात्मा गांधी ने देश के आजादी के लिए अलख जगाया और फिर देश आजाद हुआ आज हम सब स्वतंत्र रूप से जीवन यापन कर रहे हैं तो इसका मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी जी को जाता है आज उनके पथ पर चलते हुए यह एक प्रयास है की बिना किसी शुल्क के शिक्षा प्रदान की जाए क्योंकि देश के विकास के लिए शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है।


