नगर निकाय चुनाव की तैयारीयों मे जुटी भाजपा, जंगीपुर के प्रभारी बने प्रमोद चौबे
गाजीपुर : आगामी लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मैच कहे जाने वाले निकाय चुनाव की तैयारी में भाजपा जुट गई है। वह हर हाल में निकाय चुनाव के मैदान को जीतना चाहती है। इसके लिए जिले के तीन निकायों के प्रभारी तैनात किए गए हैं।
इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर गाजीपुर नगर पालिका, जिला प्रभारी सोनभद्र निवासी अशोक मिश्रा मुहम्मदाबाद व चंदौली निवासी अनिल पांडेय को जमानियां नगर पालिका की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा नगर पंचायत सादात के सुनील श्रीवास्तव (चंदौली), दिलदारनगर के प्रभानंद सिंह (चंदौली), सैदपुर के लवकुश वर्मा (वाराणसी) जंगीपुर के प्रमोद चौबे (चंदौली), व बहादुरगंज के जगरनाथ मिश्रा (वाराणसी) को प्रभारी बनाया गया है।
निकायों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। संभावना है कि जल्द ही चुनाव की घोषणा भी हो सकती है। इसके देखते हुए भाजपा निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए सभी निकायों के लिए गैरजनपदों के पार्टी पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है।
वह संबंधित निकाय में संगठन और चुनाव का कार्य देखेंगे। इसकी पहली बैठक 16 अक्टूबर को संभावित है। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि निकाय के प्रभारी बनाए जाने के बाद अब बैठक की तैयारी है। बैठक में ही चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।


