छात्रा को बाल संक्रामक रोग पर पेपर के लिए किया गया पुरस्कृत

छात्रा को बाल संक्रामक रोग पर पेपर के लिए किया गया पुरस्कृत

नोएडा। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ नोएडा की एम.डी माइक्रोबायोलॉजी छात्रा को बाल संक्रामक रोग पर पेपर के लिए पुरस्कृत किया गया है।इंडियन एसोसिएशन ऑफ मेडिकल माइकोबायोलाजी दिल्ली चेप्टर द्वारा पोस्टर पेपर की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ चाइल्ड हेल्थ, नोएडा की एम. डी. माइकोवायोलाजी की छात्रा (२०२२-२०२५) डॉक्टर दीपिका वत्स ने मेघना कृष्णा बवेजा मेमोरियल अवार्ड मे प्रथम पुरस्कार जीता ।

यह पोस्टर प्रोफेसर (डा०) सुमी नदवानी, एच-ओ डी माइक्रोबायोलॉजी की सुपरविजन में उनकी थीसिस के एक भाग के रूप में बच्चों में हेपेटाइटिस वायरल संक्रमण के अध्ययन पर आधारित था।पी०जी०आई०सी०एच० नोएडा के निदेशक प्रोफेसर (डा.) अरुण कुमार सिह ने अच्छे शोध कार्य के लिये छात्रा और माइक्रोबायोलॉजी विभाग को बधाई दी।