सुभासपा नेता पर अभद्र टिप्पणी करना युवक को पङा महंगा

सुभासपा नेता पर अभद्र टिप्पणी करना युवक को पङा महंगा

गाज़ीपुर: फेसबुक पर अभद्र टिप्पण  करना एक युवक को महंगा पङता हुआ दिखाई दे रहा है 

मामला है सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव और ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर के फेसबुक पेज पर बिरनो थाना क्षेत्र के एक युवक ने अभद्र टिप्पणी करने की ।जिसको लेकर सुभासपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।शनिवार को सुभासपा नेता समशेर राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ता बिरनो थाने पहुँचकर अरखपुर गांव निवासी पंकज दुबे के खिलाफ फेसबुक पर अरविंद राजभर के ऊपर किये गए अभद्र टिप्पणी की लिखित शिकायत किये साथ ही साथ शिकायत पत्र के साथ थानाध्यक्ष को फेसबुक पर किये गए अभद्र टिप्पणी का प्रमाण भी दिया। अरविंद राजभर को 2 सितम्बर को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी जिसको उन्होंने और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पेज पर लगाया था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।