निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 250 से अधिक लोगों ने लिया परामर्श एवं विभिन्न जांचों का लाभ

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 250 से अधिक लोगों ने लिया परामर्श एवं विभिन्न जांचों का लाभ

नोएडा। अग्रवाल मित्र मंडल एवं नोएडा डायबिटिक फोरम द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन, सेक्टर-33 में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 250 से अधिक लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं विभिन्न जांचों का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में विभिन्न अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान हड्डी, लिवर, रक्त, हृदय, थायरॉइड, फेफड़ों एवं आंखों की जांच सफलतापूर्वक की गई तथा मरीजों को उचित स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।

संस्था के महासचिव सुशील सिंघल ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

इस अवसर पर अग्रवाल मित्र मंडल, नोएडा के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महासचिव सुशील सिंघल, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता सहित संस्था के सदस्य बलराज गोयल, संजय गोयल, मुकेश गुप्ता, पंकज जिंदल, राजीव अग्रवाल, मूलचंद गुप्ता, सुनील गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, संदीप अग्रवाल, विकास बंसल एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का पुष्प भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। अंत में अग्रवाल मित्र मंडल, नोएडा एवं नोएडा डायबिटिक फोरम की ओर से सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।