बच्चों के लिए हुआ विशेष कार्यशाला का आयोजन

बच्चों के लिए हुआ विशेष कार्यशाला का आयोजन

नोएडा। संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उनके संस्थान के बच्चों के लिए एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे पटियाला हाई कोर्ट की मीडिएटर जज श्रीमती ज्योति चतुर्वेदी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया l उन्होंने बच्चों से उनके पसंदीदा पेशे के बारे में  पूछा साथ ही साथ उन्हें यह भी बताया कि किस प्रकार वे फोकस रह कर अपने निर्धारित किये हुए लक्ष्य को पा सकते हैं l

ज्योति ने बच्चों को पॉकसो एक्ट की जानकारी देते हुए अपने घर तथा आसपास सुरक्षित वातावरण कैसे बनाये रखें,पर भी चर्चा की l गुड टच तथा बैड टच पर भी प्रकाश डाला गया l

उन्होंने बच्चो को यह भी बताया कि फिल्मी चकाचौंध से प्रभावित होकर अपना कैंरियर ना चुने l उन्होंने घर और आसपास के झगड़ो को कैसे निपटाया जाए,के बारे में भी बच्चों को बताया l उन्होंने कानून का महत्व बताते हुए बच्चों को समझाया कि कानून सबके लिए एक समान है l

ज्योति चतुर्वेदी के पश्चात् प्रवीन चतुर्वेदी जो स्वयं सुप्रीम कोर्ट में वकील है,उन्होंने भी बच्चों का कॉउंसलिंग सेशन लिया तथा विद्यार्थियों को कैरियर चुनने में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया l

 प्रवीन चयुर्वेदी ने हर बच्चे  के प्रश्न का उत्तर स्वयं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के प्रति उन्हें जागरूक किया l

मीडिएटर जज श्रीमती ज्योति चतुर्वेदी तथा प्रवीन चतुर्वेदी का धन्यवाद संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रेजिडेंट श्रीमती रेखा शर्मा ने किया l सभी उपस्थित छात्र -छात्रायों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर अपने अपने सवाल पूछ कर अपनी जिज्ञासा को शांत किया l

इस कार्यक्रम में श्री राजीव मेहरोत्रा, श्रीमती कुसुम जोशी,श्रीमती रेनू छिब्बर,श्रीमती संगीता,श्रीमती निर्मला तथा कंप्यूटर और सिलाई केंद्र के विद्यार्थी उपस्थित थे l