यूरो किड्स इकोविलेज 1 में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

यूरो किड्स इकोविलेज 1 में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

यूरोकिड्स इकोविलेज 1 में चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह  प्रतियोगिता 2 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था।  प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने कागज़ पर अपनी कल्पनाओ को विभिन्न रंगो से चित्रित किया।

इस कार्यक्रम में २ साल से ४ साल के कैटेगरी में  मिस शनाया प्रथम,  मिस भावी द्वितीय एवं मास्टर कनिष्क अवस्थी तृतीय स्थान पर रहे। 4  साल से 6  साल के कैटेगरी में  मास्टर नमित  गुप्ता  प्रथम,   मास्टर अभियुक्त दुबे द्वितीय और अर्णव गुप्ता तीसरे स्थान पे रहे। नन्हे उभरते कलाकारों के लिए यह प्रतियोगिता बहुत ही उत्साहवर्धक रहा जिसमे सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।