पावर लिफ्टिंग में सूरज वर्मा ने जीता गोल्ड मेडल
नोएडा : सेक्टर-39 निवासी सूरज वर्मा ने हरियाणा के सोनीपत में हुई पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेंच प्रेस में गोल्ड मेडल जीता है। यह इनका भारोत्तोलन में चौथा गोल्ड मेडल है। सोनीपत में 7 जनवरी को 13वीं नैशनल बेंच प्रेस एवं डेड लिफ्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि हर प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन की कोशिश रहती है।


