स्वच्छता प्रकोष्ठ, नोएडा प्राधिकरण और AVRWA द्वारा योग दिवस पर वेलनेस प्रोफेशनल्स को किया गया सम्मानित

स्वच्छता प्रकोष्ठ, नोएडा प्राधिकरण और AVRWA द्वारा योग दिवस पर वेलनेस प्रोफेशनल्स को किया गया सम्मानित

नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अरुण विहार रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (AVRWA) ने नोएडा प्राधिकरण (स्वच्छता प्रकोष्ठ) के सहयोग से दिनांक 21 जून 2025 को AVRWA कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम AYUSH (आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) पद्धतियों से जुड़े प्रमाणित वेलनेस प्रोफेशनल्स को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों, प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञों, मेडिटेशन एक्सपर्ट्स, वेलनेस कोच और डायटीशियनों जैसे कई अरुण विहार निवासियों के योगदान को सराहा गया, जो समाज में स्वास्थ्य और मानसिक शांति की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं।

AVRWA ने योग दिवस को केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन के रूप में न मानते हुए इस दिन को वेलनेस प्रोफेशनल्स के उत्साहवर्धन हेतु चुनाइ, स सम्मान समारोह का उद्देश्य इन विशेषज्ञों को प्रोत्साहित करना है ताकि वे स्वयं स्वस्थ जीवनशैली के सक्रिय प्रेरक बनें और अन्य निवासियों को भी प्रेरित करें।

यह पहल एक प्रेरणा श्रृंखला के रूप में कल्पित की गई है — जहां एक वेलनेस प्रोफेशनल दूसरों को प्रेरित करे और पूरे समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े।

नोएडा प्राधिकरण और AVRWA द्वारा संयुक्त रूप से इन विशेषज्ञों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए, ताकि उनके समर्पण और सेवा को औपचारिक रूप से सराहा जा सके।

एवीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कर्नल आई.पी. सिंह ने कहा:हम अपने वेलनेस वारियर्स को सम्मानित कर गौरव का अनुभव कर रहे हैं, जिन्होंने चुपचाप अरुण विहार को एक स्वस्थ समाज बनाने में योगदान दिया है। यह मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवनशैली परिवर्तन की एक लहर की शुरुआत है।

उपाध्यक्ष श्रीमती कविता जमील, कार्यकारिणी के सदस्यगण तथा नोएडा प्राधिकरण के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे और सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई दी।

AVRWA नोएडा प्राधिकरण का विशेष आभार प्रकट करता है जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।