योग संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न

योग संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न

नोएडा। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर-50 एवं विश्व जैन संगठन के संयुक्त तत्वावधान में, अर्हं योग प्रणेता 108 मुनि प्रणम्य सागर महाराज के मंगल सान्निध्य में, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर "योग संगम" कार्यक्रम का भव्य आयोजन शिवालिक पार्क, सेक्टर-33 में संपन्न हुआ।

विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष के. के. जैन ने जानकारी दी कि इस आयोजन में 10,000 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक एवं अत्यंत व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की सफलता के लिए उत्तम सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, जिसके परिणामस्वरूप यातायात में कोई अवरोध नहीं हुआ। प्रतिभागियों की सुविधा हेतु योगा मैट, टी-शर्ट तथा अल्पाहार की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी।

इसके अतिरिक्त, पोर्टेबल शौचालय, अग्निशमन वाहन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं की भी पूर्ण व्यवस्था थी।