तमंचा सटाकर मोटरसाइकिल और मोबाइल ले उङे बदमाश

तमंचा सटाकर मोटरसाइकिल और मोबाइल ले उङे बदमाश

  गाजीपुर कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के कवल पट्टी गांव के पास गुरुवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा सटा कर एक बाइक छीन कर फरार हो गए। बाइक चालक ने घटना कि सूचना देकर पुलिस को कार्रवाई की मांग की ।

 जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के मखदुमपुर निवासी राजेश यादव के घर पर कुछ लोगों का खाना खाने का कार्यक्रम था। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में नोनहरा थाना क्षेत्र के रोहिली गांव निवासी पूर्व प्रधान राम सूरत यादव भी शामिल थे। रामसूरत यादव को घर छोड़ने के लिए राजेश यादव का पुत्र विशाल यादव अपनी बाइक से लेकर गुरुवार की रात 9:30 बजे रोहिली गांव छोड़ कर घर वापस आ रहा था रास्ते में कासिमाबाद गाजीपुर कवल पट्टी गांव के पास एक बाइक पर तीन नकाब पोश बदमाश खुद बाइक से थे । विशाल यादव को कट्टा दिखाकर रोक लिए। विशाल कट्टा तना हुआ देख कर रुक गया। जैसे ही बाइक खड़ा किया है नकाबपोश बदमाशों ने उसमें से एक बदमाश विशाल का मोबाइल छीनकर बाइक लेकर फरार हो गया इसके बाद दूसरा बदमाश बाइक के साथ फरार हो गया।विशाल लाल यादव किसी तरह थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दिया । जानकारी मिलते ही विशाल की मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कराकर पुलिस मिले लोकेशन के अनुसार महुआरी गांव तक पीछा किया लेकिन उसके बाद लोकेशन नहीं मिलने के कारण पुलिस वापस आ गई । वही पीड़ित युवक के पिता राजेश यादव ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है ।जल्द ही बदमाश पुलिस के गिरफ्त में होंगे