फर्राटा फैन मे उतरा करंट और युवती की चली गई जान
गाजीपुर, कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कटया लहंगा गांव निवासी राजेश राजभर की पत्नी नंदनी राजभर घर में अपने लेपन का कार्य कर रही थी इस दौरान टेबल फैन में करंट आने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार नंदिनी राजगढ़ घर की साफ सफाई में लगी हुई थी लेपन का कार्य कर रही थी तभी पास में रखा फर्राटा फैन से सम्पर्क हो जाने से जिसमे बिजली प्रवाहित हो रही थी विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई।
विवाहिता के पति राजेश राजभर ने बताया की मैं और मेरे पिता खेत में धान की रोपाई करने के लिए गए थे। आसपास के ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली तो मौके पर देखा तो नंदनी राजभर के सांसे थम गई थी। और दोनों बच्चे रो रहे थे। विद्युत कनेक्शन काटकर टेबल फैन से शव को हटाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी ।


