टेबल कभर से बीईओ सदर के झंडी दिखाने का फोटो हो रहा वायरल -

टेबल कभर से बीईओ सदर के झंडी दिखाने का फोटो हो रहा वायरल -

गाजीपुर ।उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलिया ब्लाक सदर(गाजीपुर) के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण बुधवार को सारनाथ वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए एबीएसए सदर आलोक कुमार को विद्यालय पर बुलाया गया था । विद्यालय पर बीईओ के आने पर विद्यालय प्रभारी ने हरे झंडे की व्यवस्था न होने पर आनन -फानन में टेबल कभर को ही डण्डे में लपेट कर बीईओ को झंडी बनाकर थमा दिया। टेबल कभर से झंडी दिखाकर यात्रा रवाना करने की फोटो खिंचवाकर यात्रा रवाना कर दी गयी। विद्यालय प्रभारी द्वारा हरि झंडे की जगह टेबल कभर मोड़ कर भ्रमण यात्रा को रवाना करने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । एबीएसए द्वारा मेज कभर को मोड़ कर हरी झंडी दिखाने का कोरम पूरा का वाकया काफी चर्चा में है ।