पुलिस अधीक्षक ने किया थानाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन

पुलिस अधीक्षक ने किया थानाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन

  गाजीपुर बिरनो -स्थानीय थाना परिसर मे नवनिर्मित थानाध्यक्ष कार्यालय का पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फिता काटकर उदघाटन किया इसके उपरांत उन्होंने थाने का कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क,बंदी गृह, मालखाना, भोजनालय सहित पूरे थाने परिसर और बैरको का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया गया।पुलिस कर्मियों व संम्भ्रांत लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से थाना परिसर में इस थानाध्यक्ष कार्यालय कक्ष की आवश्यकता थी। जिसे पूरा करने के लिए परिसर में मौजूद एक कक्ष का डिजिटल रूप से कायाकल्प करके उपयोगी बनाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बैठक के दौरान कहा कि क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने में आमजन के सहयोग कि जरूरत है ,उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि समस्याओं को आसानी पूर्वक सुना और सुलझाया जाए। पिछले तिन दिन से व्यस्तता चल रहा है जिन्होने त्यौहारों मे खलल डालने का काम किया है गाजीपुर की धरा क्रान्तिकारी है प्रशासन के कार्यों पर भी विरोध करना सिखे वैसे यह जमीन विरोध प्रदर्शन मे पहली पंक्ति मे रहती है नकल पर विराम लगाने पर ध्यान दिजिए नकल से अकल का विकास नहीं होता नकल पर विराम लगाना जरूरी जनपद मे विद्यालय हजारों की संख्या मे है लगता है प्रत्येक व्यक्ति ने विद्यालय खोल लिए है इंजीनियरिंग के छात्र कम बीए के ज्यादा

एक बच्चा राम सिंह नामनेशन श्याम सिंह पर चल रहा था। अगर नही सुधरे तो होगी कार्रवाई साइकिल वाला मोटरसाइकिल पर संदेह के घेरे मे होना चाहिए हवा मे उङान भरने वालों पर ध्यान दे। कोई भी अपराधी पैदायसी नहीं होते अपराधी वातावरण के होते है। संस्कार बदले सिस्टम बदलेगा। पिछले छः साल से देश आगे बढ रहा है पुरे प्रदेश मे यहां का कानून व्यवस्था उच्चतम स्तर पर है। मां बहन बेटियों की सुरक्षा जरूरी है सभी सम्मानित जनो से भी निवेदन है सुझाव भी देते रहें।

छोटी-छोटी घटनाओं पर अंकुश लग सके। आगे कहा कि इसमें किसी तरह कि कोताही बर्दाश्त नहीं कि जायेगी । पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह ने जानकारी लेते हुए असमाजिक तत्वों, हिस्ट्रीशीटरों, सक्रिय अपराधियों, टॉपटेन अपराधियों, गुंडा एक्ट एवं जिला बदर अपराधियों के घरों को प्रतिदिन चेक करने का निर्देश दिया, जिससे कि थाना क्षेत्र को अपराध व अपराधियों से मुक्त करा शान्ति व्यवस्था बनाई जा सके।

इस मौके विधान सभा जंगीपुर के पूर्व प्रत्याशी कुंवर रमेश सिंह पप्पू , पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, बिरनो प्रमुख राजन सिंह, पुर्व प्रमुख प्रवीण यादव, प्रधान विनोद गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मटरू यादव, नितेश जायसवाल ,पप्पू यादव, अरविंद यादव रामलाल सिंह घुरा, अवधेश राजभर, प्रमोद राय सहित समस्त बिरनो थाना के स्टाफ मौजूद हैं अंत में कार्यक्रम संयोजक बिरनो थाना प्रभारी ने कृपेद्र प्रताप सिंह आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त की किया