भा.वि.प स्वर्णिम शाखा ने कराई नोएडा के विद्यालयों में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता आयोजित
लगभग 2,000 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
नोएडा। भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा नोएडा द्वारा सोमवार को ‘भारत को जानो’ लिखित प्रतियोगिता (प्रथम चरण) का आयोजन नोएडा के छह विद्यालयों में किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 2,000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज, पंचशील बालक इंटर कॉलेज, पंचशील बालिका इंटर कॉलेज, मॉडर्न स्कूल, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर एवं चैतराम कन्या इंटर कॉलेज, नोएडा में आयोजित की गई।
शाखा अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों, परंपराओं एवं राष्ट्रीय मूल्यों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि युवा पीढ़ी अपने देश की समृद्ध विरासत को जानने के प्रति उत्साहित है।
शाखा सचिव महेंद्र शाह ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने में शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर ओमप्रकाश बंसल जी (संयोजक—संस्कार), दिनेश मित्तल, तुलसीदास, मनोज अग्रवाल, दिनेश चांडक, अनिल शर्मा, संजय जिंदल एवं डॉ. नीरज शर्मा की उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।


