कैंसर व थैलेसीमिया के बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का किया आयोजन

कैंसर व थैलेसीमिया के बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का किया आयोजन

ग्रेटर नोएडा। सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जन देव के शहीदी गुरुपुरब के अवसर पर पैरामाउंट इमोशन्स सोसायटी में छबील लगाकर शरबत वितरण किया गया। संगत ने जपजी साहिब पाठ किया, जिसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे मीठा जल वितरण शुरू हुआ।

इस अवसर पर पीजीआईटी सेक्टर 30 नोएडा में भर्ती कैंसर व थैलेसीमिया के बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। पैरामाउंट इमोशन के निवासियों द्वारा 46 यूनिट रक्तदान किया गया। पैरामाउंट इमोशन्स में हर 3 महीने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, और यहां के निवासी हमेशा बढ़-चढ़कर रक्तदान करते हैं !
इस अवसर पर पीजीआईटी सेक्टर 30 से डॉक्टर सत्यम, गुरमुख सिंह, मनिंदर सिंह, वरुण गोयल आदि का विशेष सहयोग रहा।