आरडब्ल्यूए ने निवासियों से की अपील, घर पर ही मनायें होली

आरडब्ल्यूए ने निवासियों से की अपील, घर पर ही मनायें होली

नोएडा।PNI News। बी-3 अरावली आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 ने वैश्विक महामारी कोविड19 के पुनः हो रहे फैलाव के कारण प्रत्येक वर्ष होली के दिन सोसाइटी के सेंट्रल पार्क में मनाए जाने वाले होली मिलन समारोह को स्थगित करते हुए एक नई पहल की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि चूँकि वैश्विक महामारी कोविड-19 का पुनः फैलाव हो रहा है इसलिए सामूहिक रूप में होली मिलन समारोह को स्थगित करते हुए त्यौहार की मिठास और रंगों को बनाए रखने के लिए निवासियों के घर शुभकामना संदेश के साथ मिठाई बॉक्स एवं गुलाल दिया गया और निवासियों से अपील की गई कि होली पर्व को अपने परिवार के साथ घर पर ही मनायें और सुरक्षित रहें । इस दौरान आरडब्ल्यू अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा महासचिव प्रदीप सिंह कोषाध्यक्ष आर पी प्रजापति सहकोषाध्यक्ष आर पी वर्मा सविता केदार अजय रस्तोगी ज्योस्तनामयी आचार्य सुरेश बन्ने मुकुट भंडारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।