यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता : रणबीर सोलंकी
प्रदूषित यमुना नदी को अपने अस्तित्व में लाने तथा इसे प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार की ओर से करोड़ों रुपए लगा कर इसको साफ रखने के कई उपाय किए जा रहे हैं। राजस्व से करोड़ों रुपए लगा कर पर भी स्थिति नियंत्रण में नही आ रही है क्योंकि दिल्ली जल बोर्ड के कुछ समझदार अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले पा रहे हैं लिहाजा मधु विहार/आदर्श अपार्टमेंट के साथ से पालम ड्रेन में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा सीवर का गंदा पानी धड़ल्ले से इस ड्रेन में छोड़ा जा रहा है। कुछ महीने पहले भी कुछ ऐसी ही परिस्थिति थी जिसे दिल्ली जल बोर्ड के उच्च अधिकारियों से बार बार निवेदन करने पर बामुश्किल से इसको रोका गया था।

यमुना की स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ती जा रही है जिसका एक मुख्य कारण दिल्ली जल बोर्ड के कुछ अधिकारियों की लापरवाही है जो सीवर का पानी इन ड्रेनेज में छोड़ते रहते है जिससे इन ड्रेनो के आप पास रहने वाले एवम राहगीरों को आए दिन बदबू, बीमारी एवम यहां तक इलेक्ट्रॉनिक समान जैसे एयर कंडीशनर, फ्रिज आदि आए दिन खराब होते रहते हैं। शिकायत करने पर यह कुछ हफ्तों तक यह गंदा पानी ड्रेनों में छोड़ना बंद कर देते है लेकिन फिर अपनी लापरवाही एवम कर्तव्य हीनता का प्रदर्शन करते हुए सीवर का पानी ड्रेनों में छोड़ना शुरू कर देते है।
महेश मिश्रा, समाजसेवी एवम सेक्रेटरी फैडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रीक्ट वेलफेयर फोरम, दिल्ली ने बताया कि अगर आप यहां नजदीक ही स्तिथ एक और ड्रेनेज जो की द्वारका सेक्टर 3 पॉकेट 8 में बालाजी अपार्टमेंट के साथ है तो पाएंगे की उसका सौंद्रीयकरण इस तर्ज पर किया गया है कि वोह ड्रेन न लग कर लेख लगती है वोही द्वारका सेक्टर 3 पॉकेट 16 आदर्श अपार्टमेंट के पास की यह ड्रेनेज एक बदबूदार नाला है। जहा एक ड्रेन पर आप पूरा दिन भी बीता सकते है यह एक ही क्षेत्र में दूसरी ड्रेनेज जो पालम ड्रेन के नाम से जानी जाती है नाक पर रूमाल रख कर गुजरना मुश्किल है। एक ही जगह पर यह भेदभाव क्यों है? हम मांग करते है कि बाढ़ एवम सिंचाई विभाग, दिल्ली सरकार एवम उपराज्यपाल दिल्ली से कि इस पालम ड्रेन को कवर कर के मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाए जिसके अभाव में आसपास के स्थानीय निवासी जूझ रहे है ओर जब तक यह कवर नहीं होती है तब तक इसका सौंद्रीयकरण भी बालाजी अपार्टमेंट के साथ वाली ड्रेनेज के तर्ज पर हो साथ ही डीजेबी विभाग पर उचित करवाई की जाए।
इस मामले को देखते हुए विख्यात समाज सेवी, मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान तथा फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन, चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी, सोमनाथ भारती जी से मिले एवम ज्ञापन दिया जिसके फलस्वरूप भारती जी ने तत्काल अधिकारियों को आदेश दे कर इसको रोकने के लिए कहा।
रणबीर सोलंकी ने मांग की कि इस कयावत को रोकने के लिए इन जैसे सभी लापरवाह एवम कर्तव्य विमुख अधिकारियों पर सख्त से सख्त करवाई की जाए एवम जुर्माना लगाया जाए जिससे आगे से ऐसा यहां या कही पर न हो।


