कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमें हजारों श्याम भक्त

कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमें हजारों श्याम भक्त

नई दिल्लीः रोहिणी स्थित जापानी पार्क के लाॅन न.1 में श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा आयोजित षष्टम् श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2023 में आज कन्हैया मित्तल द्वारा प्रस्तुत भजनों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध। कन्हैया मित्तल जैसे ही स्टेज पर आए जोरदार तालियों से उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। आज की सांस्कृतिक संध्या मशहूर भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के नाम रही।

षष्टम्  श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2023 में अपनी प्रस्तुति देने आए मुख्य कलाकार के रुप में कन्हैया मित्तल ने श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने अपना प्रसिद्ध गीत सेठो के सेठ खाटू नरेश.......तेरे दर पर आना रोज..., मैने अच्छा लगा..., तुनें कर दी मोज..., मैने अच्छा लगे से....., तेरी भक्ति का चढ गया सरुर बालाजी..... व लेने आजा रिंग्स के मोड पे़..... गाकर पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। समिति चेयरमैन हरीश शर्मा व सदस्यों ने कन्हैया मित्तल को स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर समिति के चेयरमैन हरीश शर्मा, वाइस चेयरमैन संजय मित्तल, चेयरमैन कंट्रोल बोर्ड जय किशन बंसल, प्रेसिडेंट अमित गोयल, वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, महामंत्री अरविंद गोयल, कोषाध्यक्ष सीए नितेश गोयल सहित समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।